Samay ka sadupyog essay in hindi for class 7 - Sagar Gupta

Breaking

Sagar Gupta

Open Source for Knowledge and Designs

Free icons for use for UI

Tuesday, September 25

Samay ka sadupyog essay in hindi for class 7

समय का सदुपयोग

वास्तव में समय एक बहुत ही अद्भुत चीज है। समय का न तो कोई आदि है और न कोई अंत। सभी वस्तुएँ अपने निश्चित समय पर जन्म लेती हैं और फिर किसी खास समय पर नष्ट हो जाती है। समय सदैव अपने ढंग से चलता रहता है। समय ही सबका संचालन करता है। समय कभी किसी के लिए नहीं ठहरता चाहे वह राजा हो या भिखारी। इस संसार में सबसे मूल्यवान है ‘समय’। धन को तो परिश्रम करके पुनः कमाया जा सकता है, किंतु बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता। इतिहास साक्षी है, जिसने भी समय का सदुपयोग किया,  उसे जीवन में सफलता मिली। विद्यार्थी जीवन में तो समय का और भी अधिक महत्व है। विद्यार्थियों के लिए समय स्वर्ण से भी अधिक महत्वपूर्ण होता है। मनोरंजन के नाम पर समय को नष्ट करना स्वयं को धोखा देना है। धन के द्वारा समय नहीं कमाया जा सकता। अगर हम समय को नष्ट करेंगे तो समय हमें नष्ट कर देगा।समय का सदुपयोग करने के लिये, प्रत्येक कार्य को करने का समय निश्चित करना चाहिये। अगर हम सब काम समय पर कर लें तो पायेंगे कि हमारा जीवन कितना सुखद, शान्त और व्यवस्थित है। हमें कभी पछताना नहीं पड़ेगा। जो व्यक्ति समय का महत्व नहीं समझते, बेकार गप्पें मारते हैं, इधर उधर घूमते हैं, योजनाबद्ध तरीके से काम नहीं करते, वह जीवन की दौड़ में पिछड़ जाते हैं। उनका कोई काम समय पर पूरा नहीं होता। समय सूखी रेत की तरह हाथ से फिसल जाता है और वह हाथ मलते रह जाते हैं। किसी भी काम को कल पर नही टालना चाहिए क्योंकि आज का कल पर और कल का काम परसों पर टालने से काम अधिक हो जायेगा। बासी काम, बासी भोजन की तरह अरुचीकर हो जायेगा। समय जैसे बहुमूल्य धन को सोने-चाँदी की तरह रखा नही जा सकता क्योंकि समय तो गतिमान है। इस पर हमारा अधिकार तभी तक है जब हम इसका सदुपयोग करें अन्यथा ये नष्ट हो जाता है। समय का उपयोग धन के उपयोग से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि हम सभी की सुख-सुविधा इसी पर निर्भर है।
            अंततः अगर हम अपने समय को एक उचित और उपयोगी तरीके से प्रबंधित करते हैं तो कोई हमें जीवन में सफल व्यक्ति नहीं होने से रोक सकता है।
                       
                  By sogcbsesolutions

1 comment: