गर्मी का मौसम निबंध, गर्मी की छुट्टी - Sagar Gupta

Breaking

Sagar Gupta

Open Source for Knowledge and Designs

Free icons for use for UI

Sunday, May 15

गर्मी का मौसम निबंध, गर्मी की छुट्टी

      गर्मी का मौसम

ग्रीष्म काल अर्थात् गर्मी का मौसम । यह साल का सबसे ज्यादा तापमान वाला मौसम होता है। इस मौसम में धूप इतनी तेज हो जाती है कि इस तपन में घर से बाहर तक निकलना मुश्किल हो जाता है। 



    खाने की चीजे भी ज्यादा समय तक ठीक नही रहती। 
इसलिए लोग रेफ्रिजरेटर में खाने का सामान स्टॉक में रखा करते हैं। सभी लोग इस मौसम में ठंडे इलाकों की ओर शिरकत करते हैं, पर्वतों पर घूमने जाते हैं जैसे - नैनीताल, लेह लद्दाख, कुल्लू मनाली, ऊंटी, शिमला, श्रीनगर, आदि। वहाँ वादियों का मंजर अत्यंत आनंददायक हो जाता है।

  इस मौसम में पड़ने वाली तेज धूप से बचने या कहें राहत हेतु लोग अपने घरों में एयर कंडीशनर , कूलर, पंखा , आदि का उपयोग करते हैं। 

इस मौसम में लोग ठंडे पानी, लस्सी, कोल्ड ड्रिंक, आम पन्ना, सत्तू , फल- ककड़ी, खीरा, तरबूज, खरबूज आदि का सहारा लेते हैं।

गर्मी के मौसम में ये अच्छा होता है कि फलों के राजा आम खाने को मिलता है। कच्चे आम की कैरी छोटे बच्चों को अत्यधिक भाती है। 

 गर्मी की तपती धूप से बचने के लिए लोग सादे - हल्के कपड़े पहनते हैं जो सूर्य के ताप को ज्यादातर परावर्तित कर देती है। ग्रीष्म ऋतू में नदियों, तालाबों , झीलों का पानी सुख जाता है। 
विश्वभर , देशभर में पानी का संकट छाने लगता है। गांव के  लोगों को मीलों दूर पानी लाने जाना पड़ता है।

जमीन भी कठोर पड़ जाती है, जिससे किसान को गर्मी बिल्कुल  न भाती है, उनको खेती करना दुश्वार प्रतीत होता है। 

ग्रीष्म ऋतु में तेज गर्म हवाएं चलती है, जिससे लू लगने का खतरा रहता है। तेज धूप के बावजूद यह बच्चों का सर्वाधिक पसंद किया जाने वाला मौसम है। बच्चों की गर्मी की छुट्टियां होती है। बच्चे खूब मस्ती करते हैं। बच्चे अपने नानी के घर जाने की जल्दी में रहते हैं।

हर मौसम की अपनी – अपनी खूबियां होती है। जहाँ ये गर्मी का मौसम हमारे लिए सहने लायक नहीं होता है। व्यक्ति ठंडी और आरामदायक जगहों की सेर पर चला जाता है। इस प्रकार गर्मी अमीरो और गरीब दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। किसान भी इसे कम महत्वपूर्ण नहीं मानता है। इस प्रकार हम कह सकते है कि गर्मी के मौसम का अपना ही अलग मज़ा है।

हर ऋतु अलग अलग तोहफों से भरी होती है। हमे पर्यावरण , पानी और पेड़ों को बचा कर रखना चाहिए, तभी जीवन सार्थक, और स्वस्थ व सफल होगा।
 



No comments:

Post a Comment